Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अातंकवादी हमले से दहला काबुल

 
 काबुल में इराकी दूतावास पर हमला, आइएस ने ली जिम्मेदारी

काबुल, एएफपी। एक के बाद एक हुए धमाकों और गोलीबारी ने सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को हिला कर रख दिया। एक आत्मघाती हमलावर ने इराकी दूतावास के बाहर खुद को बम से उड़ा लिया।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आसपास मौजूद आम नागरिकों को वहां से सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। इराकी दूतावास में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। खास बात है कि एक सप्ताह पहले ही काबुल में हुए आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई थी। तब हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी।

यह भी पढें   नेपाल-तिब्बत सीमा की भीषण बाढ़: चीन में तबाही की पूरी तस्वीर अब भी पर्दे के पीछे?

आतंकी संगठन आइएस ने अपनी आधिकारिक न्यूज एजेंसी ‘अमाक’ के जरिये इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आइएस के मुताबिक 2 आतंकियों ने इसको अंजाम दिया है। इराकी दूतावास में यह आतंकी हमला स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे हुआ। अफगानिस्तान सरकार का कहना है कि चार घंटे तक चले संघर्ष के बाद सारे आतंकियों को मार गिराया गया। दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और केवल एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। सरकार का कहना है कि आत्मघाती हमलावर के अतिरिक्त चार आतंकियों ने दूतावास पर हमला बोला। त्वरित कार्रवाई दस्ते ने मौके पर पहुंचकर दूतावास को खाली कराया और कर्मियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।गौरतलब है कि आइएस को इराक के मोसुल में बड़ा झटका लगा है। उसके बाद से आतंकी संगठन पूर्वी अफगानिस्तान में अपने जड़े जमा रहा है। उधर, अमेरिका के साथ मिलकर अफगानिस्तान सरकार आतंकियों को बाहर खदेड़ने पर आमादा है। तालिबान के खिलाफ लगातार हमले किए जा रहे हैं तो आइएस को भी नहीं बख्शा जा रहा। लगातार ड्रोन से आतंकियों पर हमले किए जा रहे हैं

यह भी पढें   तिब्बत में बना कृत्रिम झील टूटा, नेपाल के त्रिशूली–भोटेकोशी तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

साभार दैनिक जागरण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com