Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाज मिलेगा पाक काे अंतरिम प्रधानमंत्री : शाहिद खकान अबासी का अाना तय

 

इस्लामाबाद 1अगस्त

 नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा देने के बाद मंगलवार को पाकिस्‍तान को केयरटेकर पीएम के रूप में एक चेहरा मिल जाएगा। पीएमएल-एन ने इसके लिए शाहिद खकान अब्‍बासी को नामित किया है। उनका चुना जाना अब पूरी तरह से तय माना जा रहा है, क्‍योंकि विपक्ष के एकजुट न होने की वजह से भी उनकी जीत पक्‍की मानी जा रही है। इसमें जीत के लिए पीएमएल-एन को 172 सदस्‍य चाहिए। वहीं दूसरी ओर अब्‍बासी के खिलाफ मैदान में उतरने वालों में पीपीपी के सैयद खुर्शीद शाह और सैयद नाविद कमर के अलावा आवामी मुस्लिम लीग के शेख राशिद अहमद, जमात ए इस्‍लामी के साहिबजादा तरिकुल्‍ला और एमक्‍यूएम के किश्‍वार जेहरा का नाम सामने है। कुल मिलाकर इसके लिए छह उम्‍मीदवार मैदान में हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com