Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डाेकलाम विवाद पर भारत काे अन्तर्राष्ट्रीय साथ अाैर चीनी मीडिया में खीझ

 

काठमान्डू १७ सावन

डोकलाम क्षेत्र में त्रिपक्षीय सीमा विवाद में ज्‍यादातर देश भारत के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने खुलेतौर पर भारत का समर्थन किया है। इसके बावजूद चीन पीछे हटने को तैयार नहीं है। भारत ने तो पहले ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। ऐसे में इसी बीच चीनी मीडिया ने पश्चिमी मीडिया पर भारत का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढें   तलवार के बल पर सलवार - वास्तविक कहानी विवशताओं की : डा.विजय दत्त

भारत और चीन के बीच डोकलाम में विवाद 40 दिन से भी लंबा खिंच गया है। इस बीच चीन ने भारत को खदेड़ने के लिए कई हथकंडे अपनाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। चीनी मीडिया तो शुरुआत से ही भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। अब चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि पश्चिमी मीडिया में भारत के पक्ष में रिपोर्टिंग की जा रही है क्योंकि यहां लोकतंत्र है। चीनी मीडिया के इस बयान में भारत को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर मिल रहे समर्थन को लेकर खीज साफ नजर आ रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com