Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अश्लील इशारा कर छुआ तो बाहुबली की हीरोइन ने अभिनेता को दनादन जड़ दिए थप्पड़…

 

बाहुबली में प्रभाष के साथ जोरदार आयटम नंबर कर चुकी अभिनेत्री स्कारलेट विल्सन ने साथी अभिनेता को शूटिंग के दौरान ऐसा सबक सिखाया कि एकबारगी तो सेट पर भी सन्नाटा पसर गया। दरअसल, जब उनकी तरफ अभिनेता ने कई दफा अश्लील इशारे करने के बाद उनको छुआ तो फिर स्कारलेट ने उसे जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

ये सब तब हुआ जब फिल्म का गाना ‘सेल्फी कुड़ी’ शूट किया जा रहा था। स्कारलेट जब शूट कर रही थीं, तो फिल्म में काम कर रहे अभिनेता उमाकांत राय ने उनके बालों को गलत तरीके से छुआ फिर अश्लील इशारे किए। इसके बाद भी उसने बदतमीजी की तो स्कारलेट ने उमाकांत को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।



सेट पर अभिनेता को झन्नाटेदार थप्पड़ पड़ा तो वहां मौजूद दूसरे लोग भी सकते में आ गए। फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी उमाकांत की हरकत को गलत बताते हुए कहा कि फिल्म के सेट पर हुई इस तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती हमने उमाकांत को अपनी फिल्म से बाहर निकलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अगर अभिनेता ने माफी मांगी और स्कारलेट ने उन्हें माफ किया को ठीक वर्ना उन्हें फिल्म से बाहर किया जाएगा और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया से भी उमाकांत की शिकायत की जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *