Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुरुषों के मुकाबले ६ गुना अधिक आँनलाइन फ्राँड का शिकार होती हैं महिलाएं लेकिन …

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ४ अगस्त ।
एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अाँनलाइन शाँपिंग के दौरान पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ६ गुना अधिक फ्राँड का शिकार होती हैं । इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फीमेल कस्टमर को इस तरह के फ्राँड के लिए ज्यादा टारगेट किया जाता है क्योंकि उन्हें फंसाना आसान होता है ।

वहीं, दूसरी ओर यह भी कहा गया है कि भले ही पुरुष महिलाओं से ६ गुना कम फ्राँड का शिकार होते हों लेकिन औसतन वे घ गुना ज्यादा पैसे का नुकसान उठाते हैं । यानी भले ही पुरुष फ्राँड का शिकार कम हों लेकिन पैसे लुटवाने के मामले में वो महिलाओं से ३ गुना आगे होते हैं ।

यह भी पढें   आज १,००० रुपये के नए नोट चलन मे, जानिए क्या हैं विशेषताएं

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अाँनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोग पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं जो मर्दों के मुकाबले ज्यादा अाँनलाइन शाँपिंग करती हैं ।

बता दें कि साइबर क्राइम के तहत किए गए इन फ्रा‘ड को कंप्यूटर वायरस, मालवेयर, हैकिंग आदि के जरिए अंजाम दिया जाता है । लंदन में किए गए इस सर्वे में फ्राँड का शिकार हुए ज्यादातर लोगों की उम्र २० से ४९ के बीच है ।

यह भी पढें   बल्खु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है

रिपोर्ट में बताया गया है कि साइबर क्राइम के फ्राँड से बचने के लिए अगर कुछ सावधानियां बरती जाएं तो इस तरह के धोखाधड़ी के मामले ८ फीसदी तक कम किए जा सकते हैं ।एजेन्सी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com