Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पति है या नरपिशाच पत्नी की अाँख निकाली अाैर फिर उसकी याेनि काे क्षतविक्षत कर मार डाला

 

काठमान्डू १८ अगस्त

धनकुटा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का जिसने १५ दिनाें पहले बच्चे काे जन्म दिया उसकी अाँख निकाल कर अाैर उसकी याेनि मे‌ अपने नाडी तक हाथ डाल कर उसे चरम यातना देकर मार दिया था । जिसे पुलिस ने गिरफतार कर लिया है । इसे पुलिस ने मंगलवार सार्वजनिक किया है । प्रसुतक ३२ वर्षीया शान्ति राई काे मार पीट कर विभत्स तरीका से हत्या कर फरार धनकुटा नगर पालिका के ८ चाम्जीबुंग के ३६ वर्षीय रस्तबहादु राई काे पुलिस ने गिरफतार कर सार्वजनिक किया है । जिला प्रहरी उपनीरिक्षक विभूतिराज पाण्डेय के अनुसार रस्त बहादुर ने गुरुवार अपनी पत्नी शान्ति काे मारा पीटा अाैर उसकी  याेनि में अपने हाथ डाल कर उसे क्षतविक्षत कर के उसकी हत्या कर दी अाैर अपनी नवजात बच्ची काे छाेडकर भाग गया । फरार राई काे साेमबार तांखुवा १याक्चानाघाट के नजदीक जंगबहादुर के घर से प्रहरी ने उसे हिरासत में लिया । पत्नी की हत्या कर राई पत्नी के भाई के ही घर में शरण लिए हुए था । जानकारी मिलने के बाद प्रहरी ने उसे वहीं से हिरासत में लिया । राई ने कहा है कि उसपर धामी सवार हुअा था इसलिए उसने अचेतावस्था में अपनी पत्नी की हत्या की । हत्या की अाैर काेई वजह उसने नहीं बताई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed