Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब ताे गदहाें काे भी चाहिए लक्जरी कार

 

१९ अगस्त

दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने गधों को लक्जरी कार नदी पार कर करके जिम्बाब्‍बे में तस्करी करके ले जाते हुए पकड़ा है। तस्करी की यह कोशिश नाकाम कर दी गई है। दक्षिण अफ्रीका की पुलिस का कहना है कि पुलिस के हमले को देख कर कार तस्करी करने वाले ‘संदिग्ध चोर’ जिम्बाब्वे की ओर फरार हो गए।

पिछले साल दिसंबर में डरबन शहर से चोरी करके एक कार को इसी नदी से बरामद  किया गया था। इस कार को भी गधों की मदद से नदी नदी पार ले जाया गया था। स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।   लेकिन अभी तक पता नहीं चला है कि इस अनूठे तरीके से कार तस्‍करी कौन सा आपराधिक गिरोह कर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मर्सिडीज बेंज सी-220  कार लंपोपो नदी से बरामद की गई है।  घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि चोर नदी से वाहन को निकालने के लिए गधों का इस्तेमाल कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई, जब गधों की मदद से गाड़ी को खींच कर बाहर निकाला जा रहा था।   एक अनुमान के अनुसार आधुनिक वाहनों में ट्रैकिंग उपकरण लगा होता है। वाहन को स्टार्ट किया जाए तो सैटेलाइट की मदद से कार को ट्रैक किया जा सकता है। इसी से बचने के लिए गधों की मदद ली जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *