Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेल हादसा : अपडेट

 

 

*मुजफ्फरनगर{यूपी}~ मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट*–

यूपी

*रेल हादसा अपडेट……*

अब तक 23 यात्रियों की मौत और 40 के घायल होने की रेलवे ने आधिकारिक पुष्टि की है। रेलवे ने मृतकों को साढ़े तीन लाख तथा गंभीर रुप से घायल यात्रियों को पचास हजार का मुआवजा देने की घोषणा की है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं। हादसे के बाद से वह रुट बाधित हो गया है। कई ट्रेने रद्द कर दी गयी हैं तो बहुतों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रेलवे ने इस हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस रेल हादसे पर दु:ख जताया है। वहीं देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के राज्यपाल राम नाईक एवं सीएम योगी आदित्य नाथ ने आज के रेल हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस हादसे के शिकार हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

के मुजफ्फरनगर के खतौली में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन यात्रियों की मौत हो गयी है तथा करीब एक सौ यात्रियों के घायल होने की खबर है। यह ट्रेन पुरी से हरिद्वार जा रही थी। सूचना मिलते ही आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। एंबुलेंस की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। यह हादसा शाम 5:46 बजे हुआ। रोजाना मेरठ सिटी स्टेशन पर 4:50 बजे आती है।yu

सूत्रो के हवाले से खबर मिल रही है कि इस हादसे में करीब 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, हालांकि रेलवे ने अभी इसकी पुष्टी नहीं की है। ट्रेन में बुरी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। रेलवे अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज की रेल दुर्घटना पर अफसोस जताया है। उन्होंने हादसे की जांच एटीएस से कराने के आदेश दिए हैं। राजद सुप्रीमों व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस ट्रेन दुर्घटना के बाद रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed