Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब गूगल पता लगाएगा अापके डिप्रेशन का कारण

 

२४ अगस्त

 

अमेरिका की तकनीकी दिग्गज कंपनी गूगल देश-दुनिया के बारे में जानकारी देने के साथ अब बीमारियों का पता लगाने में भी मदद करेगी। लोकप्रिय सर्च इंजन के होमपेज पर डिप्रेशन या अवसाद के शिकार लोगों के लिए जांच की नई सुविधा दी गई है। ऑनलाइन फीचर पर क्लिक करते ही एक प्रश्नावली खुल जाएगी, जिसके आधार पर डिप्रेशन का पता लगाना संभव हो सकेगा।

गूगल ने यह सुविधा फिलहाल अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए मुहैया कराई है। गूगल पर डिप्रेशन शब्द को सर्च करने पर भी प्रश्नावली सामने होगी। इसे पीएचक्यू-9 नाम दिया गया है। स्मार्टफोन में यह सबसे ऊपर एक बॉक्स के रूप में सामने आती है, जिसे नॉलेज पैनल कहा जाता है। इसमें अवसाद क्या है, इसके लक्षण और संभावित इलाज जैसी जानकारियां मौजूद हैं। स्व-मूल्यांकन की यह प्रक्रिया पूरी तरह निजी है। इसका उद्देश्य उन लोगों को डॉक्टरों की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिनके इस बीमारी से ग्रसित होने की आशंका है।

यह भी पढें   वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मच्छिन्द्रनाथ का रथ जावलाखेल पहुँचा, 6 असार को होगा भोटो दर्शन

गूगल की प्रवक्ता सुसान गडरेचा ने कहा, ‘नए फीचर का उद्देश्य मेडिकल जांच को पलटना नहीं बल्कि डिप्रेशन के शिकार लोगों को जांच के लिए प्रोत्साहित करना है।’ नेशनल अलायंस ऑन मेंटल इलनेस (एनएएमआइ) इस अभियान में गूगल का साझीदार है। एनएएमआइ ने एक बयान जारी कर बताया कि पीएचक्यू-9 का परिणाम पीडि़त के लिए इस मसले पर डॉक्टरों से ठीक तरह से बातचीत करने में मददगार साबित हो सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *