Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत के बीच सहमति : पाँच साल के अंदर सीमा स्तम्भ पुनिर्माण किया जाएगा

 

काठमांडू, १५ भाद्र ।
नेपाल–भारत संयुक्त सीमा कार्यदल समूह (बीडब्लुजी) के बैठक ने सहमति किया है कि पाँच साल के अंदर नेपाल–भारत सीमा में रहे सीमास्तम्भ को पुननिर्माण सम्पन किया जाएगा । सीमा क्षेत्र में देखी गई समस्या समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच नयां सहमति भी बनी है । सहमति के अनुसार दोनों पक्ष आगामी कात्तिक १५ से सीमा क्षेत्र स्थलगत अध्ययन करने के लिए जाएंगे । बुधबार भारत के देहरादुन में सम्पन्न विचार–विमर्श ने यह सहमति की है । बैठक का नेतृत्व नेपाल के तरफ से नापी विभाग के महानिर्देशक गणेशप्रसाद भट्ट और भारत के तरफ से लेफ्टिनेट जनरल भीपी श्रीवास्तव ने किया था ।

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन


इसीतरह सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त संयुक्त कार्यदल परिचालन करने के लिए भी दोनों पक्ष सहमत हुए हैं । दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास स्रोत के अनुसार स्थलगत अध्ययन समाप्त होने के बाद आगामी साल काठमांडू में दोनों देशों के प्रतिनिधि सहभागी कार्यदल बैठक किया जाएगा । स्मरणीय है– नेपाल–भारत बीच कुछ स्थानों में सीमा विवाद हो रहा है । नेपाली पक्ष का कहना है कि कुछ जगहों पर दशगजा (सीमा क्षेत्र) में रहे ‘जंगे पिलर’ (सीमास्तम्भ) गायब हो चुका है, उस को पुनिर्माण करना है । स्मरणीय हैं– दोनों देशों ने सीमा विवाद समाधान के लिए परराष्ट्रस्तरीय सचिव को जिम्मेदारी दिया है । जब सचिवों के बीच बात बन जाएगी, तब मंंत्रीस्तरीय निर्णय से उस को फाइनल किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *