एमाले (वीरगंज) में असन्तुष्टि, उम्मीदवार चयन के विरुद्ध सांसद बैठ गए धर्ना में
वीरगन्ज, २० भाद्र । नेकपा एमाले पर्सा में उम्मेदीवार चयन में असन्तुष्टि दिखाई दिया है । पार्टी निर्णय प्रति असन्तुष्टि जाहेर करते हुए एमाले सांसद विचारी यादव धर्ना में बैठे हैं । सांसद विचारी का कहना है कि वीरगंज महानगरपालिका–२० में उम्मीदवार चयन न्याय–संगत नहीं किया गया है । उनका मानना है कि वहां रामकिशोर पराग उम्मीदवार होना चाहिए ।

लेकिन एमाले ने उस वार्ड में शत्रुधन शुक्ला को टिकट दिया है । नेता विचारी ने कहा है– ‘वडा कमिटि के सिफारिस और सांसद द्वारा दी गई सल्लाह को अस्वीकार करते हुए शुक्ला को टिकट दिया गया है, यह स्वीकार्य नहीं हो सकता ।’ सांसद विचार रामगढवा स्थिति पार्टी कार्यालय प्रांगण में धर्ना में बैठे हैं । धर्ना के लिए कार्यालय में पहुँचे विचारी समर्थक कार्यकताओं ने सचिव गंगा खडका और सचिवालय सदस्य परेन्द्र किशोर लाभ के ऊपर आक्रमण का प्रयास किया था ।

