Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘कांग्रेस–एमाले–माओवादी को मधेश से भगाओं और मधेश बचाओं’ नारा के साथ राजेन्द्र महतो चुनावी अभियान में

 

काठमांडू, २५ भाद्र । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के नेता चुनावी अभियान के लिए तराई–मधेश में जा रहे हैं । राजपा अध्यक्ष मण्डल के सदस्य राजेन्द्र महतो ने तो अपनी तरफ से चुनावी नारा भी तय किए हैं । समाचार स्रोत के अनुसार चुनावी अभियान के लिए नेता महतो द्वारा प्रस्तुत नारा है– ‘कांग्रेस–एमाले–माओवादी को मधेश से भगाओं और मधेश बचाओं ।’ हां, इसी नारा के साथ राजेन्द्र महतोजी चुनावी अभियान में सहभागी होने जा रहे हैं ।


तराई–मधेश से सरोकार राखनेवाले कुछ विश्लेषकों का मानना है कि जब महतो इस नारा के साथ चुनावी अभियान में सहभागी होंगे, तब चुनावी मौहाल उच्चतम बिन्दू में जा सकता है । प्रदेश नं. २ में होने जा रहे स्थानीय निर्वाचन को राजपा नेपाल ने प्रतिष्ठा का विषय बनाया है । बताया जाता है कि राजेन्द्र महतो के नेतृत्व में होनेवाली चुनावी अभियान के बारे में जानकारी रखनेवाले कांग्रेस, एमाले और माओवादी के उम्मीदवार अभी सशंकित हो रहे हैं, ताकि उनके पक्ष में बन रहे चुनावी माहौल कहीं राजपा के पक्ष में नहीं चला जाए । बताया जाता है कि राजपा नेपाल तराई–मधेश के सभी (आठ) जिला में चुनावी सभा करने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *