शेरबहादुर देउवा ठीक से पार्टी सञ्चालन नहीं कर रहे हैं : सुजाता कोइराला
विराटनगर, १५ भाद्र । नेपाली कांग्रेस के महिला नेतृ सुजाता कोइराला ने कहा है कि पार्टी सभापति तथा प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा नेपाली कांग्रेस को ठीक से हैडिल नहीं कर पा रहे हैं । उनका कहना है कि पार्टी के अन्तर्गत रहे विभिन्न असन्तुष्टि, नेताओं की व्यवस्थापन और पार्टी सञ्चालन में देउवा असफल होते जा रहे हैं । आइतबार विराटनगर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने यह बात बताया है । नेतृ कोइराला ने यह भी कहा है कि दो नम्बर प्रदेश के स्थानीय निर्वाचन के लिए जो टिकट वितरण हुआ है, वह न्यायसंगत नहीं है । उनका कहना है कि टिकट वितरण प्रक्रिया में सीमित व्यक्ति हाबी होने के कारण दो पक्ष के बीच मारपिट का वातावरण बन गया है ।
नेतृ कोइराला को यह भी कहना है कि कांग्रेस के अन्दर कोइराला फैमिली एक जगह आना चाहिए । कोइराला को मानना है कि पार्टी हित और प्रजातन्त्र के लिए यह जरुरी हो चुका है । उन्होंने कहा– ‘हम तीन लोग ( डॉ. शेखर कोइराला, शशांक कोइराला और सुजता कोइराला) राजनीतिम में सक्रिय हैं । हमारे बीच जो एकता हो रही है, यह किसी के विरुद्ध में नहीं है ।’ नेतृ कोइराला ने कहना कि कोइराला फैमिली को विभाजन करने के लिए विभिन्न शक्ति लगे हुए हैं ।

