मधेश में बड़े पैमाने पर समृद्धि और विकास होंगे : उप–प्रधानमंत्री विजय गच्छदार

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० सितंबर ।
उप–प्रधान एवं स्थानीय विकास मंत्री विजय कुमार गच्छदार ने कहा— “तीसरे चरण के स्थानीय चुनाव से जनता में उत्साह छाई हुई है ।
उप–प्रधानमंत्री गच्छदार ने कहा कि चुनाव के बाद मधेश में बड़े पैमाने पर समृद्धि और विकास होंगे । साथ ही जनप्रतिनिधि के न होने से अवरुद्ध स्थानीय तह के विकास निर्माण को गति देने के संबंध में उन्होंने सरकार को गंभीर बताया ।

