Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डिएसपी भण्डरी अख्तियार के नियन्त्रण में

 

काठमांडू, २९ आश्वीन । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने महानगरीय पुलिस वृत्त बालाजु के प्रमुख प्रहरी नायव उपरीक्षक (डीएसपी) नवीनकृष्ण भण्डारीको आइतबार नियन्त्रण में लिया है । गत आश्वीन ९ गते ५ लाख घुस सहित बालाजु पुलिस के घुमुवा पुलिस सहायक निरीक्षक (असई) चन्द्रसिंह भाट गिरफ्तार हुए थे, इस काण्ड में डिएसपी भण्डारी भी शामील हैं –आयोग स्रोत का कहना है । इसीलिए भण्डारी को भी नियन्त्रण में लेकर अख्तियार ने थप अनुसंधान शुरु किया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने वित्त मंत्री वाग्ले को कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी दी


समाचार स्रोतका कहना है कि असई भाट ने अख्तियार द्वारा पुछे गए सवालो के जबाव में डीएसपी भण्डारी का भी नाम लिया है । आश्वीन ९ गते बालाजु पुलिस ने काठमांडू, धनेश्वर निवासी गंगा देवान को अपरहण शैली में गिरफ्तार किया था । इसके बाद पत्नी विनीता देवान से २० लाख रुपैयां घूस मांगी गई थी । मगर, उनकी पत्नी विनीता ने ५ लाख रुपयां पुलिस को दिया । अख्तियार स्रोत ने कहा– ‘डीएसपी भण्डारी भी इस घूस काण्ड में शामी होने की आशंका है ।
अख्तियार ने ५ लाख रुपयां के साथ असई चन्द्रसिंह भाट, जवान पुष्कर शाह को उसी समय गिरफ्तार किया था । घटना में संलग्न विन्दवासिनी बालुवा डिपो के सञ्चालक विनोद थापा को भी अख्तियार ने अपनी नियन्त्रण में लिया है । इसी काण्ड में शामील पुलिस हवल्दार मनोज यादव घटना के बाद फरार हुए थे, लेकिन यादव को भी अख्तियार ने नियन्त्रण में लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com