Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गजनी की असीन बनी नन्हीं परी की माँ

 

मुंबई।

 

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों किलकारियां गूंज रही हैं। चूंकि इस साल कई एक्टर्स पैरेंट्स बने हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन का नाम भी शामिल हो गया है।

गजनी और रेडी जैसी सुपरहिट फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी एक्ट्रेस असिन मां बन गई हैं। असिन थोट्टुमकल ने एक बेटी को जन्म दिया है। राहुल शर्मा और असिन ने अपने घर आए इस नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। राहुल शर्मा ने इस खुशख़बरी की जानकारी एक बयान के जरिए दी है। राहुल ने कहा है कि, हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें परी जैसी बेटी हुई है। पिछले 9 महीने हम दोनों के लिए बहुत स्पेशल और एक्साइटिंग रहे हैं। हम अपने शुभ चिंतकों का घन्यवाद करना चाहते हैं। उन सबका भी शुक्रिया अदा करते हैं जो हमारे सफर में साथ रहे हैं और जिन्होंने हमें प्यार और सपोर्ट दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *