Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नयाँ शक्ति के दर्जन नेता माओवादी केन्द्र में प्रवेश

 

गोरखा, ९ कार्तिक । नयाँ शक्ति पार्टी (गोरखा) के दर्जन नेता–कार्यकर्ता माओवादी केन्द्र में प्रवेश किए हैं । बिहीबार पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने उन लागों को माओवादी केन्द्र में स्वागत किया है । माओवादी केन्द्र प्रवेश करनेवाले नेताओं में नयाँ शक्ति पार्टी के केन्द्रीय परिषद् सदस्य जीत बहादुर घले, तमु परिषद् के केन्द्रीय सह–ईन्चार्ज आनन्द बहादुर घले, गांउपालिका संयोजक डम्वरसिंह घले, गाउँ परिषद् सल्लाहकार द्वय डा. जीत बहादुर घले और बल बहादुर घले, बाम बुद्धिजीवी खड्क बहादुर गुरुङ आदि हैं ।

यह भी पढें   सुरंग में फंसे कर्मचारियों के बचने की उम्मीद कम, सातवें दिन सरकार ने कंपनियों को दी रेस्क्यू की अनुमति


उन लोगों को पार्टी में स्वागत करते हुए माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि गोरखा जिला बामपन्थियों का जिला है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा ‘राजनीतिक संघर्ष के क्रम में गोरखा जिला हरदम कम्युनिष्टों का जिला रहा है । सिर्फ जनयुद्ध में ही नहीं, सम्पूर्ण राजनीतिक और सामाजिक आन्दोलन में गोरखा हर समय अग्रगमन और प्रगति के पक्ष में दिखाई दिया है । आप लोग माओवादी प्रवेश करने से भी यही बात सिद्ध होती है । अब गोरखा से प्रतिगामी शक्ति और प्रवृत्ति परास्त हो जाएगा और अग्रगामी सोंच और विचार जीत लेगा ।’ कार्यक्रम में माओवादी केन्द्र के नेता एवं गोरखा क्षेत्र नं.–२ के उम्मीदवार नारायणकाजी श्रेष्ठ, क्षेत्र नं.–१ के उम्मीवार हरिराज अधिकारी लगायत नेताओं के भी सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com