Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिसौरी विश्वविद्यालय अमेरिका के दीक्षान्त समारोह में प्रमुख अतिथि के रुप में सहभागी हाेंगे त्रिवि उपकुलपति तीर्थराज खनियाँ

 

काठमाडौँ ६ दिसम्बर

त्रिभुवन विश्वविद्यालय अाैर संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसौरी राज्यस्थित युनिभर्सिटी अफ सेन्ट्रल मिसौरी के बीच विद्यार्थी आदानप्रदान हाेने का निर्णय किया गया है ।

दाे विश्वविद्यालय के बीच हुए सम्झौता के कार्यान्वयन के लिए इसी  दिसम्बर के ९ तारिख में हाेने वाले मिसौरी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह मे प्रमुख अतिथि के रुप में भाग लेने के लिए उपकुलपति डा तीर्थ खनियाँ गुरुबार  प्रस्थान कर रहे हैं ।

यह भी पढें   महाकाली नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना, सतर्क रहने का आग्रह

त्रिवि सूचना शाखा के अनुसार भ्रमण में उपकुलपति खनियाँ ने त्रिवि अवलम्बन  क्रेडिट ट्रान्सफर के सन्दर्भ में अमेरिकी विद्यार्थी  नेपाल में आकर अाैर नेपाली विद्यार्थी अमेरिका जाकर अपनी शैक्षिक उपाधि हासिल करने की व्यवस्था का औपचारिक कार्यान्वयन प्रारम्भ किया है ।

दीक्षान्त समारोह में त्रिवि योजना निर्देशनालय के कार्यकारी निर्देशक प्रा डा ऋदिशकुमार पोखरेल अाैर व्यवस्थापन संकाय के डिन प्रा डा डिल्लीराज शर्मा भी भाग लेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com