धादिङ के जोगिमारा में हुई दुर्घटना में ४१ यात्री घायल
धादिङ–
धादिङ के जोगिमारा में आज सुबह हुई दुर्घटना में ४१ यात्री घायल हो गए हैं ।
इलाका प्रहरी कार्यालय गजुरी के प्रहरी निरीक्षक सञ्जय तिमल्सिना के अनुसार टीकापुर से काठमाडाैं की ओर आती हुई ना ४ ख ४४२० न की बस और विपरित दिशा से आती हुई ना ४ ख १६७४ न के ट्रक टकराने से हुई दुर्घटना में ४१ यात्री घायल हो गए हैं .
दुर्घटना में घायल हुये ४१ में से ६ की अवस्था गम्भीर है जिन्हें उपचार के लिए काठमांडू ट्रमा सेन्टर में भेजा गया है बाकी का राजमार्ग सामुदायिक अस्पताल मलेखु और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गजुरी में उपचार हो रहा है .


