Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवराज सिलवाल को गिरफ्तार करने के लिए देश भर पत्राचार

 

काठमांडू, १८ जनवरी । पूर्व डिआईजी तथा नवनिर्वाचित सांसद नवराज सिलवाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रधान कार्यालय ने देश भर के पुलिस कार्यालय को सर्कुलर (पत्राचार) जारी किया है । बुधबार पुलिस प्रधान कार्यालय अपराध अनुसंधान विभाग ने ७ प्रदेश के प्रदेश प्रमुख को एक सर्कुलर जारी कर उनको गिरफ्तार करने के लिए कहा है ।
सिलवाल के विरुद्ध मुलुकी ऐन किर्ते कागज महल अन्तर्गत सरकारी कागजात को किर्ते करने का आरोप सहित मुद्दा पंजीकृत है । पुलिस निरीक्षक मदन कुँवर द्वारा हस्ताक्षरित विज्ञप्ति में कहा है कि कागजात किर्ते मुद्दा के ऊपर अनुसंधान करना है, इसीलिए उनको खोज कर अविलम्ब महानगरीय पुलिस परिसर में उपस्थित कराया जाए । सर्वोच्च अदालत ने सिलवाल को दोषी ठहर करने के बाद पुलिस ने उनके विरुद्ध इस तरह का एक्सन लिया है । इससे पहले पुस १८ गते काठमांडू पुलिस ने ललितपुर पुलिस को पत्राचार कर गिरफ्तार के लिए आग्रह किया था ।
उसके बाद सिलवाल लापत्ता हुए हैं । ललितपुर पुलिस ने भी काठमांडू पुलिस को जवाफ दिया है कि वह ललितपुर जिला में कहीं भी नहीं हैं । इसीलिए पुलिस हेडक्वाटर ने देश भर के लिए सर्कुल जारी किया है । जानकार लोगों का कहना है कि ललितपुर निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सिलवाल अभी अमेरिका में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com