Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल–भारत सीमा विवाद : सुप्रीम कोर्ट नें सरकार से माँगा लिखित जवाफ

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २ फरबरी ।
सुप्रीम कोर्ट ने नेपाल–भारत सीमा पर नेपाल की जÞमीन भारत के हिस्से में जाने के हिसाब से सीमा स्तंभ गाड़े होने के कारण के बारे में लिखित जवाब पेश करने के लिए सरकार के नाम आदेश जारी किया है ।

न्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्र की एकल पीठ ने भारत के साथ जुड़े हुए हिमालयी, पहाडी और तराई के दशगजा में नेपाल की भूमि हड़पने के हिसाब से सीमा स्तम्भ गाड़े जाने के कारण संबंध में १५ दिनों के भीतर लिखित जवाब पेश करने का आदेश जारी किया है, ये जानकारी सुप्रीम कोर्ट के सहप्रवक्ता नागेन्द्र कालाखेती ने दी ।

यह भी पढें   हे युग के यात्री ! : अंशु झा

प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय, गृह मन्त्रालय लगायत को विपक्षी बताकर अधिवक्ता यज्ञमणि न्यौपाने ने इस बात का जिक्र करते हुए ऐसे काम को जल्द से जल्द रोकने का आदेश माँगते हुए अदालत में याचिका दर्ज की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com