Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 16 फरवरी 2018

 

मेष (Aries): आज आप सामाजिक कार्यों और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वहीं मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। बुजूर्गों की तरफ से लाभ होगा और उनका पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा करना फलदायी रहेगा

वृष (Taurus): नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। उच्च पदाधारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आएंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। सारे अधूरे कार्य पूरे होते जाएंगे। 
मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंद रहने से लंबित पड़े कार्य पूरे करने में दिक्कत होगी। सहयोगियों और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। 
कर्क (Cancer): आज आप पर नकारात्मक व्यवहार हावी रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। परिवार के साथ विवाद होने की संभावना है। आर्थिक तंगी बनी रहेगी। 
सिंह (Leo): आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा। 
कन्या (Virgo): परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहने से मन प्रसन्न रहेगा। सभी कार्यों में आज सफलता और यश मिलने का योग है। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में विरोधियों से नुकसान होने की संभावना है। 
तुला (Libra): आज आप अपनी कल्पना शक्ति को अच्छी तरह से काम में लगा सकेंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। किसी महिला का सहयोग मिलने से अधूरे काम बनेंगे। 
वृश्चिक (Scorpio): गणेशजी आपको आज का दिन शांति से व्यतीत करने की सलाह देते हैं। आज स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिवार में किसी मनमुटाव के चलते मन अशांत रहेगा। 
धनु (Sagittarius): आज आप पर आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। लघु यात्रा की संभावना है। मित्रों और करीबी लोगों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। 
मकर (Capricorn): वाणी पर संयम रखने से बहुत से अनिष्ट होने से बच जाएंगे। ऐसे परिवार में मनमुटाव होने से भी बचेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए खासी मेहनत करनी पड़ेगी। नकारात्मक विचारों पर काबू रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। 
कुंभ (Aquarius): आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। 
मीन (Pisces): थोड़े समय में लाभ लेने की आदत छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आज मन की एकाग्रता कम रहेगी। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com