Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली और अमेरिकी राजदुत टेप्लिज बीच भेटवार्ता, इन मुद्दों पर हुई सहमति

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ मार्च ।
प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के साथ नेपाल के लिए अमरीकी राजदुत अनाइना बि टेप्लिज ने शुक्रबार प्रधानमंत्री निवास,बालुवाटार में मुलाकात की है ।
मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ओली ने मिलेनियम चैलेंजÞ कर्पोरेशन एमसिसी परीयोजना को तत्काल कृयान्वित करने का अमरीकी सरकार से आग्रह किया ।
परीयोजना से नेपाल के उर्जा और यातायात के सुदृढि़करण को बढ़ाबा मिलेगा जिसको ६३० मिलियन अमरीकी डलर के निवेश में आगें बढ़ाने की प्रतिबद्धता अमरीकी सरकार ने नेपाल के समक्ष जÞाहीर की थी । ये जानकारी प्रधानमंत्री के प्रेस संयोजक चेतन अधिकारी ने दी ।
नेपाल के विकास,सुशासन और नीतिगत सुधार के लिए अमरीका की ओर से हमेशा सहयोग जारी रहने की प्रतिबद्वता अमरीकी राजदुत अनाइना बि टेप्लिज ने जताई ।
इसीबीच, प्रधानमंत्री तथा मंत्रीपरीषद कार्यालय ने कहा है की नए पुर्नगठीत मंत्रालयों की पुनर्संरचना के काम को नए कार्यविभाजन के मुताबीक ही आगे बढ़ाया जा रहा हैं ।
नई कार्यविभाजन नियमावली २०७४ के मुताबीक नए कार्य विभाजन समेत मंत्रालयों की पुनःसंरचना की जारही है । जल्द ही पुर्नगठीत मंत्रालयों को पूर्णता दिए जाने की बात प्रधानमंत्री तथा मंत्रीपरीषद कार्यालय के प्रवक्ता डिल्लीराम शर्मा ने बताई ।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री तथा मंत्रीपरीषद कार्यालय समेत १८ मंत्रालय को कायम रखा गया हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed