मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के मामले में शून्य सहनशीलता अपनाएगी : प्रधानमंत्री ओली

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ मार्च ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के मामले में शून्य सहनशीलता अपनाएगी । शिक्षण अस्पताल महाराजगंज में मनमोहन सेंटर एनेक्स भवन का शिलान्यास करने के दौरान प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि अगर हर ओहदे का व्यक्ति अपने निचले ओहदे के व्यक्ति की नजर में गिरने का काम न करे तो भ्रष्टाचार अपने आप खत्म हो जाएगा ।
उन्होंने इस बात को आज पिÞmर दोहराया कि सरकार जनता के प्रति जिÞम्मेदार होगी और सरकार की सारी कोशिशें देश के विकास और समृद्धि के लिए होंगी । ये कहते हुए कि अब देश में किसी के भी भूखों मरने के हालात का अंत होगा, उन्होंने दावा किया कि कुछ सालों में ही नेपाल अल्पविकसित देशों की सूची से विकसित देशों की सूची में दर्ज होगा ।
इसीवीच, नेकपा माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा चैत के पहले हफ्ते तक में एमाले और माओवादी केंद्र के बीच एकीकरण हो जाएगा ।
प्रेस सेंटर नेपाल द्वारा रामारोशन में बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष प्रचंड ने कहा कि भरसक फागुन के अंदर ही या ज्यादा से ज्यादा चैत के पहले हफ्ते ही पार्टी एकता की घोषणा होगी ।

