Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 6 मार्च 2018

 
मेष(Aries): आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए सुखदायक रहेगा। आर्थिक लाभ तथा प्रवास के योग बनते दिख रहे हैं। विचारों में उग्रता और अधिकार की भावना बढे़गी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। वाद-विवाद जहां तक संभव हो टालिएगा। वाहनसुख मिलने के योग हैं।

 वृषभ(Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजना के अनुसार संपन्न होंगे। धन के मामले में आज लाभ होने की उम्मीद है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन (Gemini): स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। आज किसी नए काम की शुरुआत न करें तो बेहतर होगा। किसी जगह पर मानहानि होने की आशंका है। संतान संबंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ सकता है। पाचन क्रिया से संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है।

Rashifal

कर्क(Cancer): आपके लिए आज का दिन कुछ मिलाजुला रहने वाला है। आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचने का प्रयास करें। धन का व्यय कुछ अधिक हो सकता है। आपकी नींद में भी आज खलल पड़ सकती है। समाज में अपमानित न हों इसका खास ध्यान रखें।

सिंह (Leo): 
आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी अच्छे स्थान पर घूमने जा सकते हैं। मित्रों और स्वजनों से भेंट होगी। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रूप से स्वस्थ दिन बीतेगा।

यह भी पढें   पाकिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके

कन्या(Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आज आपके कार्यों की पूर्ति हो सकती है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुख से समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे। वाद-विवाद से बचें। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला(Libra): आपका दिन शुभफलदायी है। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। आज आप कोई सृजनात्मक कार्य कर सकते हैं। आर्थिक विषयों पर विशेष योजना बना सकेंगे। आभूषण, आमोद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

यह भी पढें   मंगलवार और बुधवार को देश के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना

वृश्चिक(Scorpio): दुर्घटना के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान हो सकते हैं। आमोद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

धनु(Sagittarius): आज का दिन आप के लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ आउटिंग के बारे में योजना बना सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मकर (Capricorn): 
गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। काम धंधे को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा लाभकारी होगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा।

यह भी पढें   सनातन हिंदू परंपरा के अनुसार 11 बिपन्न संथाल जोड़े का सामूहिक विवाह

कुंभ(Aquarius): आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च कुछ अधिक हो सकता है। आमोद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मीन(Pisces): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालिएगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *