डा. भट्टराई को पार्टी में वापस होने के लिए प्रचण्ड ने किया आग्रह
काठमांडू, १५ मार्च । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने डा. बाबुराम भट्टराई को आग्रह किया है कि गलती महसुस कर डा. भट्टराई को पुनः पार्टी में वापस होना चाहिए । बिहीबार पार्टी कार्यालय में आयोजत पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात बताया । कार्यक्रम में नयां शक्ति आवद्ध १९ पार्टी कार्यकर्ता को माओवादी केन्द्र में प्रवेश कराते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘मैंने बारबार डा. भट्टराई से पार्टी में वापस होने के लिए आग्रह किया है । लेकिन वह नहीं सुन रहे है, जो उनके लिए एक बहुत बड़ा गलती साबित हो सकता है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड का मानना है कि अगर बाबुराम माओवादी में वापस नहीं होते हैं तो उनका कोई भी भविष्य नहीं है । उन्हाेंने आग्रह किया कि पश्चताप कर पुनः पार्टी में वापस होना ही उनके लिए हितकर रहेगा । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘नहीं तो उनके लिए हर वक्त मेरी वचन पीड़ादायी रहनेवाला है । मुझे लगता है वह बाद में बहुत पछताएंगे ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड को मानना है कि विगत में माओवादी, कम्युनिष्ट आन्दोलन और क्रान्ति के लिए काम करनेवाले सभी एक ही केन्द्र में केन्द्रीकृत होना जरुरी है । प्रचण्ड ने नेत्रविक्रम चन्द समूह को भी पार्टी में वापस होने के लिए आग्रह किया । उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास और समृद्धि को सम्बोधन करने लिए भी डा. भट्टराई और विप्लव को पार्टी में वापस होना जरुरी है ।

