Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 18 मार्च: चैत्र नवरात्रि पर जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

 

मेष(Aries): आज दिनभर प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले इन बातों का ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। संभलकर लेन-देन कीजिएगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। लालच में न फंसे।

  वृषभ(Taurus): आज का दिन आनंद से गुजरेगा। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं जो सुखद और लाभदायक रहेगी।

मिथुन(Gemini): शारीरिक और मानसिकरूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में पदोन्नति की संभावना है। सरकारी क्षेत्र के कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे।

राशिफल: 18 मार्च 2018

कर्क(Cancer): आज भाग्य वृद्धि का दिन है। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। छोटा प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन की प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शारीरिकरूप से आज स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ दिन आनंद के साथ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग प्रबल हैं। विदेश जाने के प्रयास में और धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सभा में बहस

सिंह(Leo): स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज बाहर के खाने से परहेज करें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता छाई रहेगी। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे इससे मानसिक परेशानी कम होगी।

कन्या(Virgo): आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद ले सकेंगे।

तुला(Libra): आप का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आप आनंदपू्र्वक समय बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतिएगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी और यश मिलेगा।

वृश्चिक(Scorpio): 
वाद-विवादों में न फंसने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। संतानों के विषय में चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता प्राप्त होने से उनके उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करने की गणेशजी की सलाह है। संभव हो तो यात्रा और प्रवास आज टाल दीजिएगा। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत्ब2083

धनु(Sagittarius): मानसिकरूप से आज आप में उत्साह का अभाव रह सकता है जिससे मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रह सकता है क्योंकि परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज के मामले में विशेष ध्यान रखिएगा। धनहानि का योग है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी।

मकर(Capricorn): 
मित्रों और परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास हो सकता है। स्थायी संपत्ति के कार्य आज आप कर पाएंगे। व्यावसायिक लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नए कार्यो का शुभारंभ आज कर पाएंगे।

यह भी पढें   रास्वपा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों तथा केन्द्रीय सदस्यों ने ली शपथ

कुंभ(Aquarius): मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचिएगा। वाणी पर संयम न रखने से परिजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अभ्यास के समय मन की एकाग्रता पर अधिक जोर देना पड़ेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।

मीन(Pisces): शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए कार्य का प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग हैं। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के आज योग हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed