Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 20 मार्च 2018

 

मेष(Aries): आज का दिन आनंद व उल्लास से भरा हुआ होगा व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण आनंददायक रहेगा। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। उनसे मिली भेट व सौगात पाकर आप आनंदित होंगे।

 वृषभ(Taurus): आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल नहीं दिख रहा है। अनेक प्रकार की चिंता सताएगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। किसी कारणवश व्यय अधिक होगा। आज के किए गए परिश्रम के असंतोषजनक परिणाम मिल सकते हैं।


मिथुन(Gemini): 
गणेशजी कहते हैं कि व्यापारीवर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में जीवनसाथी और संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे।

यह भी पढें   माँ कुष्मांडा का आध्यात्मिक संदेश : अपने भीतर के सृष्टिकर्ता को पहचानें : श्वेता दीप्ति

कर्क(Cancer): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में वृद्धि होगी। माता भी लाभ मिलेगा। शारीरिकरूप से स्वस्थ और मानसिकरूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह(Leo): आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव और मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधितपरेशानी हो सकती है। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

कन्या(Virgo): खान-पान में विशेषरूप से ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

यह भी पढें   नेपाल और यूरोप के वैज्ञानिकों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन आयोजित

तुला(Libra): आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेषरूप से मना सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।

वृश्चिक(Scorpio): आपका पारिवारिक वातावरण आनंद व उल्लास से लबालब भरा रहेगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। प्रतिस्पर्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप व प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे एवं अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

धनु(Sagittarius): गणेशजी आज आपको क्रोध पर संयम बरतने के लिए कहते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि रहेगी। संतानो के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास संभव हो तो टालिएगा।

यह भी पढें   दशहरा: भारत में उपवास, नेपाल में उत्सव और दावत : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

मकर(Capricorn): आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ विवाद से चिंतित रहेंगे। मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की आशंका है। नींद पूरी नहीं होने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ(Aquarius): गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी चिंता कम होगी और आप मानसिकरूप से प्रफुल्लित रहेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित करेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधो में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

मीन(Pisces): नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगड़े को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com