Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिलीगुड़ी ने बालुरघाट( कलकत्ता)को  हराया

 


माला मिश्रा , बिराटनगर । भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी हाई स्कूल के ऐतिहासिक मैदान में चल रहे  इंडो नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल नाइट मैच सिलीगुड़ी बनाम बालुरघाट(बंगाल) के बीच खेला गया । टॉस बालुरघाट ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया ।  बल्लेवाजी के लिए उतरी सिलीगुड़ी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए  निर्धारित 20 ओवर में 157 रन बनाया । सिलीगुड़ी टीम के भास्कर 40 ,संदीप 28 , विकास 19 रनों का योगदान दिया । जवाब में उतरी बालुरघाट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147  रनों पर सिमट गयी ।  बालुरघाट टीम के खिलाड़ी पादुन्य  28 ,गोगय ने   20 रन का योगदान दिया । विजेता टीम के खिलाड़ी दीपक कुमार ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट और 21 रनों का योगदान दिया  जिसे थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह  ने मैन ऑफ दी मैच का खिताब सौपा । नेपाल पैनल के एम्पायर मांगीलाल शर्मा ,विहार पैनल के चांद आजमी व पर्यवेक्षक पी के बासु थे । जीसान खान ,अमित झा ,बिजय श्रीवास्तव ने कमेंटेटर की भूमिका निभायी । मैच के सफल संचालन में टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष अश्लोक सिंह , सचिव फिरोज खान , दारा सिंह , रमेश चौधरी , सन्नी रियाज ,अंजार अहमद , छोटू नोमानी ,प्रशांत सिंह ,राकेश साह ,मोहम्मद रियाज ,राजन साह , मोहम्मद अजरुद्दीन  सक्रिय दिखे । पहले नाइट मैच में  मित्र राष्ट्र  नेपाल के  रानी , बिराटनगर के सैकड़ो खेलप्रेमी पहुँचे व देर रात तक मैच का आनंद उठाया ।  अब दूसरा सेमीफाइनल मैच बिराटनगर बनाम अररिया के बीच खेला जाएगा ।

यह भी पढें   मोरंग उद्योग व्यापार संघ के महिला उधम समिति के द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com