Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘लॉलीपॉप लागेलू’ सिंगर पवन सिंह हिरोइन अक्षरा सिंह को जमकर पीटा, गाली-गलौज भी की

 

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और विश्व प्रसिद्ध भोजपुरी गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के गायक पवन सिंह ने एक शर्मनाक हरकत की है। पवन सिंह ने अपनी को-एक्ट्रेस की नशे की हालत में जमकर पिटाई की, बाल पकड़ कर नोचा और गालियां भी दीं।

जिस भोजपुरी अभिनेत्री की पवन सिंह ने जमकर पिटाई की है वो और कोई नहीं अक्षरा सिंह हैं। पत्रकार शशिकांत के फेसबुक पोस्ट के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार रात 11.30 बजे सिलवासा के होटल की है।

सूत्रों की मानें तो जब होटल का स्टाफ अक्षरा सिंह को बचाने गया तो पवन सिंह ने अक्षरा के बाल पकड़ कर उनका सिर दीवार में दे मारा।

अक्षरा सिंह को हाथ में चोट भी आई है। बता दें कि पवन सिंह ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी और ऐसे में वह बाहर निकल कर जाने लगे तो अक्षरा सिंह ने उनको रोका इसी बात को लेकर वह अक्षरा की पिटाई करने लगे।

अक्षरा सिंह के चिल्लाने की आवाजें सुन कर होटल का स्टाफ वहां जमा हो गया और अक्षरा को बचाने की कोशिश करने लगा। लेकिन नशे में धुत पवन ने अक्षरा का सिर दीवार में दे मारा।

बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने 2013 में रवि किशन के साथ ‘सत्यमेव जयते’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इतना ही नहीं वो सीरियल्स में भी काम करती हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *