Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोजपुरी डायरेक्टर ने एक्ट्रेस के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया अरेस्ट

 

भोजपुरी फिल्मों के फेमस डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उपेंद्र कुमार वर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। उपेंद्र पर उनकी फिल्म की एक्ट्रेस ने अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। दरअसल, उपेंद्र पर 28 साल की एक्ट्रेस ने बाथटब सीन्स को बिना इजाजत सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उपेंद्र को 5 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

 

एक न्यूजपेपर में इसका खुलासा किया गया है कि एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।





फिल्म की एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ दिन बाद वह वहां से निकल गई। इसके कुछ दिन बाद उनके दोस्तों ने बताया कि उनके कुछ आपत्तीजनक वीडियोज किसी ने यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिए हैं।

 

इतना ही नहीं, डायरेक्टर ने ये वीडियो पोर्न साइट पर भी पोस्ट कर दिए। जब मैंने उन्हें पोर्न साइट से हटाने के कहा तो उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। फिलहाल मुंबई पुलिस ने उपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पोर्न साइट पर भी अपलोड किए वीडियो

एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि फिल्म तीन दिन में वर्मा के अंधेरी स्थित ऑफिस में शूट हुई थी। बाथसीन की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसे सीन शूट हो गए थे जिससे मुझे आपत्ति थी। उन्होंने मुझे पूरा पैसा दे दिया था, लेकिन ऑफिस से जाने से पहले मैंने उनसे आपत्तिजनक सीन हटाने के लिए कहा था और उन्होंने हटाने का वादा भी किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें बाद में सीन के सोशल मीडिया पर डाले जाने की बात पता चली। इससे पहले डायरेक्टर सीन्स को पोर्न साइट पर अपलोड कर चुके थे।
साइबर सेल की मदद से डिलीट किए गए वीडियो



 

एक्ट्रेस ने कहा कि “मैंने सीन्स को पोर्न साइट से हटाने को भी कहा, लेकिन उपेद्र कुमार ने साफ इंकार कर दिया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उपेन्द्र मेकअप के 15,000 रुपए भी मांग रहा था। यह शूट जून 2017 में हुआ था। हालांकि इस मामले में डिप्टी कमिश्नर परमजीत सिंह दहिया ने ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सीन्स को उपेन्द्र ने अपने फोन से शूट किया था।

 

फिलहाल आरोपी का मोबाइल और लैपटॉप सीज कर दिया है। शिकायत दर्ज किए जाने के बाद साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया साइट्स से इस वीडियो को डिलीट कर दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *