रिहाई के बाद सलमान पहुँचे अपने घर
राजस्थान के बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले से जुड़े एक केस में जमानत मिलने के बाद सलमान खान को शनिवार की शाम को जोधपुर सेन्ट्रल जेल से रिहा कर दिया गया l वो रात आठ बजे के बाद वो अपने सीधा मुंबई स्थित अपने अपने घर पहुंचे लेकिन बिना अदालत के आदेश के देश से बाहर नहीं जा पाएंगे l
सलमान खान के घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए थे और पुलिस को उनको काबू करने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी l एयरपोर्ट से घर तक भी कुछ फैन्स बाइक से उनके साथ साथ चल रहे थे l सलमान ने घर आ कर सबसे पहले अपने पिता सलीम खान और माँ सलमा के साथ कुछ देर बात की और फिर अपने घर की बालकनी में आ कर सबका अभिवादन किया l उनके साथ बालकनी में उनके पिता-माँ और भांजा अहिल भी मौजूद था l

सलमान के घर पहुँचने की जानकारी के बाद सितारों का ग्लैक्सी अपार्टमेंट पहुंचना शुरू हुआ , जिसमें कटरीना कैफ पहले आने वालों में रहीं l


