Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेलमार्ग और जलमार्ग संबंधी सहमति महत्वपूर्ण उपलब्धीः मन्त्री महासेठ

 

काठमांडू, १० अप्रिल । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ ने कहा है कि भारत के साथ की गई रेलमार्ग और जलमार्ग संबंधी सहमति नेपाल के लिए एक बड़ी उपलब्धी है । मंगलबार रिपोटर्स क्लब में आयोजित साक्षात्कार में बोलते हुए मन्त्री महासेठ ने कहा– ‘भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सगरमाथा के देश नेपाल को सागर तक पहुँच दिलाया जाएगा । दोनों देशों के प्रधानमन्त्री के बीच जो सम्झौता हुई है, उसके कार्यान्वयन के लिए भी दोनों प्रधानमन्त्री प्रतिबद्ध हैं । इसिलिए जलमार्ग और रेलमार्ग संबंधी सम्झौता नेपाल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धी है ।’
मन्त्री महासेठ ने कहा कि एक हप्ता के अन्दर ही जलमार्ग निर्माण के संबंध में सम्भाव्यता अध्ययन शुरु किया जाएगा । महासेठ ने आगे कहा– ‘सन् २०१८ के भीतर ही जयनगर–जनकपुर–बर्दिबास रेलमार्ग निर्माण सम्पन्न किया जाएगा, दूसरे साल बर्दिबास–बिजलपुरा, और उसके बाद बिजलपुरा–सिमरा रेलमार्ग निर्माण किया जाएगा ।’ मन्त्री महासेठ ने यह भी कहा कि रक्सौल–काठमांडू रेलमार्ग के संबंध में भी एक साल के अन्दर सर्वेक्षण कर डिपीआर तैयार किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed