भारत और चीन नेपाल को विकसित नहीं बनाएगा, खूद को बनाना हैः मन्त्री महासेठ
‘अब राजनीतिक परिवर्तन के लिए लडने का दिन नहीं है’
काठमांडू, १२ अप्रिल । भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री रघुवीर महासेठ ने कहा है कि भारत और चीन नेपाल को विकसित नहीं कर सकता, नेपाल खूद को इसके लिए काम करना है । मन्त्रालय द्वारा बुधबार निर्माण व्यावसायियों के साथ आयोजित अन्तरक्रिया में बोलते हुए उन्होंने यह बात कहा है । मन्त्री महासेठ का कहना है कि अब देश की भीतर ही शीप, प्रविधि और जनशक्ति को उपभोग कर विकास आयोजना निर्धारित समय में सम्पन्न करना है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘अब राजनीतिक परिवर्तन के लिए लड़ने का दिन नहीं है । अब विकास करना है, सरकार और व्यावसायी मिलकर आगे बढ़ना है ।’ मन्त्री महासेठ ने कहा कि निर्माण व्यवसायी के द्वारा होनेवाला हर काम गुणस्तरीय होना जरुरी है, इसके लिए राज्य अपना दायित्व निर्वाह के लिए तैयार है । मन्त्री महासेठ ने कहा– ‘सार्वजनिक खरीद ऐन में समस्या है तो उसके ठीक करने के लिए सरकार तैयार है । इसके लिए गृहकार्य भी जारी है । लेकिन निर्धारित समय में काम सम्पन्न करने की जिम्मेदारी निर्माण व्यावसायियों को लेना होगा ।’ उनका यह भी कहना है कि व्यावसायियों को सुरक्षा की प्रत्याभूति दिलाने के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है ।
मन्त्री महासेठ ने कहा कि अब ठेक्कापट्टा में दादागिरी चलनेवाला नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘अब मनी और मसल प्रयोग करने का दिन नहीं है । सरकार कानुन और विधि के अनुसार काम कर रहा है, निर्माण व्यावसायियों को भी उसको मनना पड़ेगा ।’

