Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उद्योगियों से प्रधानमन्त्री ने आग्रह किया– अब निर्यात सामाग्री उत्पादन करना है

 

काठमांडू, १२ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि अब उद्योगियों को निर्यात समाग्री उत्पादन के लिए जोर देना जरुरी है । उत्पादन शुरु करने के लिए भी उन्होंने निजी क्षेत्र से आग्रह किया । प्रधानमन्त्री ने आश्वासन दिया है कि निर्यातजन्य सामाग्री उत्पादन के लिए सरकार आवश्यक नीति निर्माण के लिए तैयार है । उद्योग वाणिज्य महासंघ की ५२वें वार्षिक साधारणसभा को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने यह बात कहा है ।

यह भी पढें   सभापति गगन थापा ने हरितालिका ‘तीज’ की दी शुभकामनाएं


प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि नेपाल मैं रेल लाने के लिए प्रतिबद्ध हूं, लेकिन रेल से निर्यात करने के लिए सामानों का उत्पादन करने की जिम्मेदारी उद्योगियों को लेना होगा । प्रधानमन्त्री ने आगे कहा– ‘नेपाल में रेल आएगा, आते वक्त रेल सामानों से भर कर आ सकती है, लेकिन जाते वक्त रेल खाली होना नहीं चाहिए, रेल को भर कर ही भेजना है । इसके लिए निर्यातजन्य सामानों का उत्पादन शुरु होना चाहिए ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि देश में संचालित उद्योगों में आधुनिक मेसिन रखना चाहिए और उत्पादन में वृद्धि करने की जरुरत है । उनका मानना है कि अभी नेपाल में जो मेसिन है, उसके चलते उत्पादन और बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं हो रही है । प्रधानमन्त्री ने कहा कि कृषि और उद्योग दोनों क्षेत्रों में आधुनिक प्रविधि का प्रयोग करने की जरुरत है । प्रधानमन्त्री ओली उद्योगियों से यह भी कहा कि व्यापार घाटा न्युनीकरण के लिए भी काम करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com