गृहमन्त्रालय की ८२ सूत्रीय कार्ययोजना को कार्यान्वयन करुंगाः आईजीपी खनाल

काठमांडू, १२ अप्रिल । नेपाल पुलिस के नवनियुक्त महानिरीक्षक (अईजीपी) सर्वेन्द्र खनाल ने कहा है कि अब उनका मुख्य उद्देश्य पदीय चुनौती को अवसर में परिणत करना और गृहमन्त्रालय से जारी ८२ शुत्रीय कार्ययोजना को कार्यान्वयन करना है । गृह मन्त्रालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दज्र्यानी चिन्ह ग्रहण करते वक्त लिखित मंतव्य व्यक्त करते हुए आईजीपी खनाले यह भी कहा है कि अब वह सशस्त्र पुलिस बल के साथ मिलकर आगे बढ़ेगें । आईजीपी खरेल का यह भी कहना है कि संगठन को प्रभावकारी बनाने के लिए वृत्ति विकास में जोड़ दिया जाएगा और पुलिस संगठन द्वारा होनेवाला क्रियाकलाप को परादर्शी और जवाफदेही बनाया जाएगा ।
इसीतरह सशस्त्र पुलिस के महानिरीक्षक शैलेन्द्र खनाल ने भी कहा है कि ऐन नियमानुसार ईमानदारितापूर्वक वह अपने काम करेंगे और चेन आफ कमाण्ड को कायम रखेंगे । उनका यह भी कहना है कि उपलब्ध स्रोत साधन को परिचालित कर सशस्त्र पुलिस फोर्स को आधुनिकीकरण किया जाएगा । उन्होंने भी गृहमन्त्रालय द्वारा जारी ८२ सूत्रीय कार्ययोजना प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त किया । गृहमन्त्रालय के सचिव प्रेमकुमार राई ने कार्यायोजना सहित काम करने के लिए और कर्मचारियों को वृत्ति विकास में ध्यान देने के लिए दोनों पुलिस प्रमुख को आग्रह किया ।

