सरकार का अभियान ‘समृद्ध नेपाल और सुखी नेपाली’
काठमांडू, १४ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि ‘समृद्ध नेपाल और सुखी नेपाली’ अभियान के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है । नयां वर्ष २०७५ साल के अवसर पर मुगु जिला स्थित रारा ताल से देशबासी को शुभकामना सहित संबोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने यह बात बताया है । अपने संबोधन में उन्होंने कहा– ‘नयां वर्ष की आरम्भ कर्णाली प्रदेश से हुआ है, इसका अर्थ हमारी धरातल, यात्रा और गंतव्य क्या है, इसके बारे में स्पष्ट होना भी है ।’
प्रधानमन्त्री ओली का मानना है कि वर्ष २०७४ साल राजनीतिक दृष्टिकोण से उपलब्धीपूर्ण रहा है । उन्होंने कहा– ‘२०७४ साल में ही राजनीतिक संक्रमण अन्त हुआ है, जनपक्षीय, लोकतान्त्तिक, देशभक्त, अग्रगामी तथा विकासप्रेमी सरकार देश को प्राप्त हुई ।’ उनका यह भी मानना है कि संविधान सफल कार्यान्वयन की ओर आगे बढ़ रहा है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि सामाजिक न्याय, लोकतन्त्र, सुरक्षा, समान अवसर, सुशासन, और समृद्धि ही वर्तमान सरकार के लिए प्रथम प्राथमिक मुद्दा है । नेपाल को समृद्ध बनाने के लिए आग्रह करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने सभी नेपाली को इकठ्ठा होने के लिए आग्रह किया । उनका मानना है कि विकास ही आज के लिए प्रमुख मुद्दा है । नेपाल के विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा– ‘नेपाल को सहयोग करने के लिए इच्छुक अन्तर्राष्ट्रीय मित्र राष्ट्र की प्रतिक्षा में नेपाल है ।’

