एकता की आधार ५०–५० प्रतिशत नहीं होगाः पोखरेल
काठमांडू, १९ अप्रिल । नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्वमन्त्री आनन्द पोखरेल ने कहा है कि एमाले–माओवादी केन्द्र बीच गणतीय आधार में एकता सम्भव नहीं है । उनका कहना है कि एकता का आधार ५०–५० प्रतिशत नहीं होगा । बिहीबार काठमांडू में आयोतिज कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्हों ने कहा– ‘पदाधिकारी की संख्या ५०–५० प्रतिशत की बात हो रही है । यह अनुपात, गणित तथा समानता के आधार में एकता सम्भव नहीं है ।’
नेता पोखरेल ने आगे कहा– ‘एकता का मतलव दो पार्टी एक होना है, इसमें अगर गणित को लाया जाता है तो एकता सम्भव नहीं है । योग्यता और क्षमता के आधार में जिम्मेदारी दी जाएगी । संख्या निर्धारण कर एकता नहीं हो कितप् । संख्या में १ अथवा २ जितना भी हो सकता है । एमाले के दो और माओवादी को दो रख कर एकता करने की बात सही नहीं है ।’
नेता पोखरेल ने दावा किया है कि एमाले–माओवादी एकता के बाद यह गठबन्धन देश को ५० वर्ष तक नेतृत्व प्रदान करेगा । उन्हों ने यह भी विश्वास किया की दो पार्टी के बीच जल्द ही एकता हो जाएगी ।

