बिराटनगर मे राष्ट्रपति रनिंग शिल्ड अन्तर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के शहीद मैदान में सम्पन्न 10 वां राष्ट्रपति रनिंग शिल्ड तथा अन्तर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में उर्लाबारी का राधिका माध्यमिक विद्यालय विजेता घोषित हुए । प्रतियोगिता में विजेता स्कूल ने 7 स्वर्ण ,4 रजत व 4 रजत पदक हासिल किया । दूसरे स्थान पर इटहरा का सरस्वती माध्यमिक विद्यालय 5 स्वर्ण ,1 रजत 3 कास्य पदक हासिल किया वही तीसरे स्थान रतुमाई का सुनवर्षी माध्यमिक विद्यालय 4 स्वर्ण , 1 कास्य पदक जीता । मोरंग जिला खेलकूद विकास समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिथियो ने प्रथम ,द्वितीय, तृतीय को क्रमशः 50 हजार ,35 हजार ,9 हजार रुपये पुरस्कार सहित शिल्ड सौपा ।

