अपने ही कार लेकर आ रहे हैं प्रधानमन्त्री मोदी
काठमांडू, २७ अप्रिल । मई ११ तारिख भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी नेपाल भ्रमण में आ रहे हैं । नेपाल आने से पूर्व वह चीन भ्रमण में जाएंगे । उसके ११ दिन बाद नेपाल आने की तैयारी में प्रधानमन्त्री मोदी हैं । नेपाल भ्रमण के दौरान प्रधानमन्त्री मोदी अपने ही कार प्रयोग करेंगे । भारतीय सेना की विमान से काठमांडू आने से तीन दिन पहले मोदी के लिए काठमांडू और जनकपुर में विशेष कार लाया जाएगा । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में है ।
समाचार स्रोत ने कहा है कि जमीन में गुड़ने के लिए कार तो उधर से ही आएगा, लेकिन आन्तरिक उडान के लिए होलिकॉप्टर उधर से ही लाना है या नेपाली सेनाका प्रयोग करना है, इसके संबंध में विचार–विमर्श हो रहा है । स्मरणीय है कि वि.सं. २०७१ साल (श्रावण और मार्गशीर्ष) में नेपाल आते वक्त भी भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी ने अपने ही कार प्रयोग किया था । और भारतीय राष्ट्रपति प्रणम मुखर्जी ने बुद्ध एयर का विमान प्रयोग किया था ।

