देशको अस्थिर बनानेवाले हर तत्व को परास्त किया जाएगाः मन्त्री थापा
बुटवल, २७ अप्रिल । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा बादल ने कहा है कि देश में अस्थिरता के लिए काम करने वाले हर तत्व को पररास्त किया जाएगा । लुम्बनी प्रेस क्लब द्वारा शुक्रबार भैरहवा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री थापा ने कहा कि आज यातायात क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए वातावरण निर्माण हो रहा है, ऐसी ही वातावरण अन्य क्षेत्र में भी बनाया जाएगा ।

कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री थापा ने कहा– ‘सिण्डिकेट अन्त करने के लिए निजी तथा यातायात क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की जाएगी, इसमें विश्वस्त रहिए ।’ उनका मानना है कि देशको अस्थिर बनाने के लिए कुछ तत्व सक्रिय होने की तैयारी में है । मन्त्री थापा ने आगे कहा कि अपराध नियन्त्रण कर जनता को प्रभावकारी सेवा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हंै और इसके लिए काम भी कर रही है ।

