Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालश्रम न्यूनीकरण के लिए नेपालगञ्ज में अनुगमन

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज, (बाँके) बैशाख १४ गते ।
बाल श्रम न्यूनीकरण के लिए नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका की विभिन्न वार्ड अनुगमन किया गया है । नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका की आयोजन और युनिसेफ की सहयोग में बास नेपालगञ्ज द्वारा संचालित बालश्रम न्यूनीकरण तथा बालसंरक्षण कार्यक्रम अन्तरगत यह अनुगमन किया गया है । कार्यक्रम में नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका के उप–प्रमुख उमा थापामगर सहित के विभिन्न व्यक्तित्व सहभागी थे ।
कार्यक्रम अन्तरगत वडा नं. १०, ११, १२, १६ और १७ में श्रमिक परिवार द्वारा सञ्चालित व्यवसाय में विशेष अनुगमन किया गया । कार्यक्रम के दौरान न्यूून आर्थिक अवस्था में रहे श्रमिक बालबालिकाओं की परिवारिक आयस्तर बृिद्ध के लिए किराना सामाग्री और सिलाई कटाई मेशीन प्रदान किया गया । वार्ड नं. १२ निवासी श्रमिक बच्चे की अभिभावक शुकमाया चिरिमार ने कहा कि अनुगमन की क्रम में प्राप्त सहयोग से परिवारिक आर्थिक स्थिति में सुधार आया है । चिरिमार ने कहा– ‘सहयोग से सञ्चालित दुकान से हुई आमदानी को मैं दैनिक रुप में सहकारी में जम्मा करती हूं ।’ इसीतरह वार्ड नं. १२ के ही निवासी ओमबहादुर थापा ने कहा– ‘मैं अपांग हूँ, कुछ भी काम कर नहीं पाता । ऐसी अवस्था में जो सहयोग मिला है, उससे मैंने किराना सामानों का घुम्ती दुकान सञ्चालन किया है ।’

यह भी पढें   कल्पना पौडेल जिज्ञासु की ७वीं कृति “अग्निस्पन्द” कविता सङग्राह बिमोचन


वार्ड नं. १७ निवासी नादुन निसा ईद्रीसी ने सहयोग स्वरुप सिलाई मसिन प्राप्त की है । अभी वह अपने ही घर में सिलाई–कटाई की काम करती है । ईद्रीसी ने कहा कि अभी वह अपने बालबच्चे को विद्यालय भी भेजती है । वार्ड नं. १७ के ही निवासी सवाना दर्जी ने कहा कि पति के निधन होने के बाद बेटे को विद्यालय से निकाल कर काम में भेजना पड़ रहा है । जब व्यवसाय के लिए उन्हे सहयोग प्राप्त हुआ तो अब बेटा फिर से विद्यालय जाने लगा है । इसीतरह वार्ड नं. १६ के साबीर अली जसगढ भी प्राप्त सहयोग से किराना पसल संचालन कर रही है ।
अनुगमन के ही क्रम में वार्ड नं. १२ में माता–पिता बिहीन ५ बच्चे को शैक्षिक सामाग्री हस्तान्तरण किया गया है, उल्लेखित बच्चे अपने दादा–दादी के आश्रय में हैं । उन लोगों को नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका की उप–प्रमुख उमा थापामगर और वार्ड नं. १२ के वडाध्यक्ष बुद्धिसागर सुबेदी ने संयुक्त रुप में किताब, कापी, कलम, झोला और ड्रेस दिया । आर्थिक अवस्था की दृष्टिकोण कमजोर ५ बालबालिकाओं में से मनचली धोबी और भीम कनौजिया को युकेजी और काजल धोबी, ईन्द्रपरी चमार और बबीदेवल चमार को वार्ड नं. १२ स्थित सेन्ट थोमस बोर्डिङ स्कुल में भर्ना की गई है । इसके लिए वडा कार्यालय ने सिफारिश भी कियाथा ।
कार्यक्रम लक्षित वार्डों के अनुगमन के वाद उप–प्रमुख उमाथापा मगर ने कहा कि सहयोग आर्थिक रुप में बिपन्न परिवारों के लिए आय–आर्जन की मुख्य श्रोत बनी है । अनुगमन कार्यक्रम में उप–प्रमुख मगर, वार्ड नं. १२ के वडाध्यक्ष सुबेदी, वडा नं. १७ को वडाध्यक्ष अजयकुमार पाठक, वडा नं. ११ के अध्यक्ष उज्वलसिह राठौर, वडा नं. १० के वडा सदस्य नरबहादुर बिष्ट, नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका की सामाजिक बिकास शाखा प्रमुख कृष्णप्रशाद जोशी, शाखा अधिकृत गणेश न्यौपाने, नासु कृष्णबहादुर रोकाया, पत्रकार प्रिया स्मृति ढकाल, बास के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *