Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन होना चाहिए, नहीं तो देश में स्थिरता सम्भव नहींः यादव

 

जनकपुर, २८ अप्रिल । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि वर्तमान संविधान स्वीकार्य नहीं है, इसको स्वीकार्य बनाने के लिए संशोधन की आवश्यकता है । उनका यह भी मानना है कि अगर संविधान संशोधन नहीं किया जाएगा तो देश में राजनीतिक स्थिरता की सम्भावना भी नहीं है । मधेशी स्वास्थ्यकर्मी फोरम के तीसरे महाधिवेशन के अवसर पर जनकपुर में शुक्रबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा कि बाम गठबंधन संविधान संशोधन के विपरित चल रही है ।
संविधान संशोधन पर जोर देते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘हम लोग संघीयता को संस्थागत करना चाहते हैं, इसीलिए संविधान संशोधन के लिए सरकार को समर्थन किया है । लेकिन शाषक वर्ग इसके विपरित चल रहे हैं, संघीयता को कमजोर बनाने के लिए लगे हुए हैं ।’ उनका कहना है कि चुनाव में भाग लेने का मतलव संविधान स्वीकार करना नहीं है । उन्होने आगे कहा– ‘हम लोग चुनाव में सहभागी हुए हैं, लेकिन इसका मतलव संविधान स्वीकार्य है, यह भ्रम में रहने की जरुरत नहीं है । सर्वस्वीकार्य संविधान बनाना है तो उसमें संशोधन की जरुरत है ।’
अध्यक्ष यादव ने कहा कि संघीयता को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय तहों को प्रदेश मातहत में लाने की जरुरत है । उनका मानना है कि संघीयता को कमजोर बनाने के लिए ही शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को स्थानीय तह मातहत रखा गया है । अध्यक्ष यादव का आरोप है कि इसमें प्रमुख तीन दलों का हाथ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *