ट्रेफिक लापरवाही के कारण २ की मौत, २ की अवस्था गंभीर, प्रशासन मौन
रेयाज आलम, पोखरिया, बैशाख १७ गते – बीरगंज-पोखरिया सड़क बनने के बाद आए दिन दुर्घटना की खबरे आती रहती है। नए सड़क में ट्रैफिक ब्यवस्थापन शून्य है, प्रशासन लापरवाह है। कल रात पोखरिया में ना४त९६०७ नंबर के ट्रेक्टर-ट्रेलर को अव्यवस्थित जगह लगाने के कारण एक मोटर साइकिल से टक्कर हो गई, जिसमें २ लोगो की मौत हो गई और २ लोगों की अवस्था गंभीर है। घायलों को इलाज बीरगंज हेल्थ केअर हॉस्पिटल में हो रहा है।
भोज मुखिया बिन और महिन्द्र मुखिया बिन की मृत्यु हो चुकी है, धनलाल मुखिया और रामबाबू मुखिया का इलाज हो रहा है, रामबाबू के ब्रेन का ऑपरेशन बीरगंज हेल्थ केयर हॉस्पिटल में हो रहा है। चारों जिराभवानी गांवपालिका के बलुआ टोल के निवासी है।
जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई उसका ट्रैक्टर फ़रार हो गया है, पोखरिया पुलिस द्वारा ट्रैक्टर मालिक को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्यवाही नही हुई है। सड़क पर अनियमित पार्किंग से हुई दुर्घटना में प्रशासन पहले से कठोरता अपनाता तो दुर्घटना टल सकता था। हिमालिनी श्रोत अनुसार ट्रेक्टर मालिक प्रशासन के कुछ लोगो को मिलाकर मामला दबाना चाहता है।



