Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में रिलिफ़ सोसाइटी अफ कमर्स की स्थापना तथा वार्षिक समारोह

 
ओमप्रकाश शर्मा वाल्ट हए

रेयाज आलम, बीरगंज १७ गते – प्रतिष्टित रिलिफ़ सोसाइटी अफ कमर्स का स्थापना तथा वार्षिक समारोह मनाया गया।

बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष एवम समाजसेवी ॐ प्रकाश शर्मा के प्रमुख आतिथ्य और ड्राईपोर्ट कस्टम चीफ सूर्य सेड़ाइ के बिशेष आतिथ्य में स्थापना तथा वार्षिक समारोह सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में आ.व. २०७३/०७४ का लेखापरीक्षण प्रतिवेदन पेश किया गया, जिसमे आजीवन सदस्यता द्वारा रु.७५२५०, स्वैच्छिक अनुदान में २१५१६६, स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग में १२००००, अनुपम अनुदान कोष २५०२३४, रिलिफ़ बिकास कोष में १८६०००, अक्षय कोष में ५००००, पारिवारिक राहत कोष में ५६४०००, स्थिर सम्पति १६१८६५०, कुल आय-ब्यय २८१९७४६, कुल वासलात ३४६२४६६.३९ रहा।
उक्त कार्यक्रम में उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष गणेश लाठ, रामदेव साह सोनार, लायन्स क्लब के पूर्व गवर्नर रमेश अग्रवाल, ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष पशुपति शमसेर बीर बिक्रम शाह, जगदीश शर्मा, डॉ आर.पी. खेतान के साथ-साथ अन्य गणमान्य ब्यक्तित्व की उपस्थिति रही। सोसाइटी के निर्वाचन अधिकृत बालमुकुंद खरेल की उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक लाठ ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *