Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी के स्वागत की तैयारी में मुख्यमंत्री-मंत्री द्वारा जनकपुर में सरसफाई

 

रियाज आलम | बैशाख २० गते जनकपुर – आगामी २८ गते भारतीय प्रधानमन्त्री माननीय नरेन्द्र मोदी के भ्रमण के तैयारी में प्रदेश सरकार युद्धस्तर पर लगा हुआ है। जनकपुर सफाई अभियान में मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत गद्दी ,भौतिक पुर्वाधार बिकास मन्त्री जीतेन्द्र सोनल ,राजपा अध्यक्ष मण्डल के  सदस्य राजेन्द्र महतो ,जनकपुर उपमहानगर के मेयर सहभागी हुए।

सभी गणमान्य व्यक्ति खुद झाड़ू लेकर सफाई कार्य मे सहयोग किए, इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। नेपाल-भारत रिश्ते का महत्व इन कार्यों से समझ आता है। भारतीय प्रधानमंत्री के आगमन से हर्ष और उमंग जैसा माहौल है। पूरा जनकपुर किसी उत्सव के तैयारी में लगा हुआ दिख रहा है। स्थानीय लोग अपने निजी घर के रंगरोगन और सजावट में लगे हुए है। मोदी के आगमन के समय जनपुर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी हो रही है । ये नेपाल-भारत के बेटी-रोटी के रिश्ते को पुख्ता करता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *