मोदी को स्वागत करने के लिए एमाले द्वारा कार्यकर्ता को निर्देशन
जनकपुरधाम, ५ मई । नेकपा एमाले (प्रदेश नं. २) कमिटी ने भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को स्वागत करने के लिए अपने कार्यकर्ता को ह्विप जारी किया है । प्रदेश कमिटी ने प्रदेश नं. २ में स्थित सभी जिला (८ जिला) के नेता तथा कार्यकर्ता को कहा है कि मोदी को स्वागत करने के लिए अनिवार्य जनकपुर पहँुच जाना चाहिए ।
पार्टी केन्द्रीय समिति को निर्देशन दावा करते हुए प्रदेश कमिटी ने कहा है कि वैशाख २८ गते जनकपुर में होनेवाला नागरिक अभिनन्दन में सभी नेता और कार्यकर्ता सहभागी होना चाहिए । खबर डबली के अनुसार पर्सा जिला स्थित एक जिला स्तरीय नेता ने कहा है– ‘ह्विप ही तो नहीं कहते हैं, लेकिन अनिवार्य उपस्थिति के लिए समाचार आया है ।’ उनके अनुसार जिला में सक्रिय कार्यकर्ता को जनकपुर ले जाने की तैयारियां हो रही है ।

