आग्नी प्रभावितों राहत वितरण
पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज/(बाँके)
बाँके जिला स्थित राप्ती पार नरैनापुर गावँपालिका–६ गंगापुर जमुनी निवासी अग्नी प्रभावितों को गैरखाद्य संबंधी राहत सामाग्री वितरण किया गया है । गत बैशाख १९ गते हुई आगलगी से प्रभावित १९ घरपरिवारों को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी गंगापुर उपशाखा के सभापति यज्ञनारायण शर्मा और नरैनापुर–६ के वडाध्यक्ष वीरेन्द्रपाल सिंह ने संयुक्त रुप में राहत वितरण किया था ।

राहत सामाग्री में प्रति परिवार त्रिपाल १ थान, कम्बल २ थान, बर्तन सेट १ थान, कपडा सेट १ थान , डोरी १ थान और बाल्टी हैं । उल्लेखित सामाग्रियों का मूल्य ७ हजार ५ सौ है । नेरेसो गंगापुर उपशाखा के कोषाध्यक्ष विक्रम प्रसाद शर्मा के अनुसार कूल १९ घरपरिवारों को १ लाख ४२ हजार ५ सौ रुपयौ बराबर का गैरखाद्य राहत सामाग्री वितरण किया गया है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के प्रहलाद बिश्वकर्मा के अनुसार राहत सामाग्री वितरण कार्यक्रम में नेरेसो गंगापुर उपशाखा के सह–सचिव कैयूम अहमद मुकेरी, स्थानीय प्रहरी, वडा कार्यालय के सचिव प्रेम उपाध्याय लगायत स्थानीय जनसमुदायों की सहभागिता थी ।

