यातायात व्यवसायों का हड़ताल हो गया अन्त, आज से यातायात सुचारु

काठमांडू, ५ मई । सिण्डिकेट जारी रखने के लिए आन्दोलनरत यातायात व्यवसायियों ने एक कदम पीछे हटकर अपनी आन्दोलन वापस किया है । सिण्डिकेट के विरुद्ध सरकार आक्रमक रुप में प्रस्तुत होने के कारण व्यवसायियों ने आन्दोलन वापस किया है । सिण्डिकेट पक्षधर नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय महासंघ के आह्वान में शुक्रबार से देशव्यापी हड़ताल शुरु हुआ था । लेकिन सरकार सिण्डिकेट पक्षधर व्यवसायियों के विरुद्ध आक्रमण रुप में प्रस्तुत हो गया और महासंघ के कुछ पदाधिकारी को गिरफ्तार किया । इतना ही नहीं उन लोगों की बैंक खाता नियन्त्रण में लेने से लेकर रुटपरिमिट खारीज करने तक की कारवाही को आगे बढ़ाया ।
सरकारी प्रतिक्रिया के बाद व्यवसायियों ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि वे लोग शनिबार से यातायात सुचारु करने के लिए राजी हैं । यातायात व्यवसायी महासंघ संयुक्त आन्दोलन मूल समिति की ओर से प्रकाशित विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिबार से नियमत यातायात सुचारु किया जाएगा । । समिति ने अपने विज्ञप्ति में यह भी कहा है कि बन्द के कारण सर्वसाधारण में जो क्षति पहुँची है, उसके लिए महासंघ क्षमाप्रार्थी है ।
इसके साथ–साथ व्यावसायियों ने सरकार से मांग किया कि गिरफ्तार यातायात व्यवसायियों को तत्काल रिहा किया जाए और मांग के संबध में विचार–विमर्श किया जाए । स्मरणीय है, शुक्रबार महासंघ के उपाध्यक्ष कृष्ण सुवेदी, कोषाध्यक्ष डम्बर पन्त, महासचिव सरोज सिटौला लगायत कुछ व्यवसायी, कर्मचारी तथा मजदुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।

