Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 15 मईः जानें कैसा गुजरेगा दिन

 

मेष:दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी आपके इस उत्साह को दोगुना कर देगी। स्नेही मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन समारोह में जाना हो सकता है।

वृषभ:घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने में आपकी रुचि बढे़गी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध में सुधार आएगा।

मिथुन:पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

यह भी पढें   नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग को उत्पादन, उच्च तकनीक और क्षेत्रीय मूल्य शृंखला से जोड़ना जरूरी: विदेश मंत्री खनाल

कर्क:आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें ऐसा अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं।

सिंह:क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा।

कन्या:आज नूतन कार्य और प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। राग-द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करने का आज दिन है। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है।

यह भी पढें   बूढानीलकण्ठ से 21.75 किलो सोना बरामदगी मामले में नेपाली सहयोगियों की तलाश तेज

तुला:आज के दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विचारों में उग्रता और अधिकार की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है।

वृश्चिक:बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। छोटे प्रवास की संभावना है।

धनु: शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न हों ऐसा गणेशजी कहते हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वलि प्रथा के बिरोध में प्रवचन तथा कवि गोष्ठी की गयीआयोजित

मकर:आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें।

कुंभ:आवश्यक कार्यों के निर्णय न लेने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकूल है।

मीन:वाणी पर संयम रखने से आप विवाद को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु दुविधा में निर्णय न लें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com